वेज पुलाव रेसिपी - Veg Pulao Recipe
वेज पुलाव हर किसी को अच्छा लगता है, खाना जितना टेस्टी है, उतना आसान बनाना भी आसान है| आपकी मनपसंद सब्जियों को एक साथ मिलाकर वेज पुलाव बना सकते है| टेस्ट के साथ स्वादिष्ट और हेल्दी भी है|
वेज पुलाव रेसिपी बनाने की विधि -
वेज रेसिपी बनाने के लिए पहले (बासमती) या नॉर्मल चावल को 2 ग्लास ले और पानी में 1 घंटे पहले डूबा दीजिये| ताकि वेज़ पुलाव अच्छा बने |
सामग्री - Ingredients
चावल 2 ग्लास
दही 2 चम्मच
हरा मिर्च 2 पीस
घी 2 चम्मच
तेल 1 चम्म्च
नमक 2 चम्मच स्वादनुसार
प्याज 2 बड़े साइज़
टमाटर 2 बड़े साइज
हल्दी, 1/2 छोटा चम्मच
मिर्च पाउडर 2 चम्मच स्वादनुसार
बिरयानी मसाला 1 चम्मच
Khadi Masala -
एक कड़ाई या कुकर जिसमे आप बिरयानी बनाना चाहता है | कोई भी मोटा सा बर्तन ले और घी तेल डाले गरम होने दे | उसके बाद खड़ी मसाला डाले याद रखे मसाला जले नहीं | आधा मिनट बाद प्याज डाले, 1 मिनट बाद सभी सब्जिया डाले और 2 मिनट तक भुने|
सब्जियाँ - गोभी, आलू, गाजर, हरा मटर, पनीर और आपके मनपसंद सब्जियाँ
चाहे तो आप सब्जियाँ भुन कर भी दाल सकते है| लेकिन मैं आपको बिना फ्राई किया हुवा पुलाव के बारे मई बताउंगी| सब्जिया भुनने के बाद टमाटर, अदरक लहसुन का पेस्ट, मिर्च, हल्दी, धनिया बिरयानी मसाला, दही डालकर दो मिनट तक पकाये| आप चाहे तो पुदीना पत्ता भी दाल सकते है|
सभी मसाला मिलाने के बाद 2 मिनट तक पकाये | उसके बाद 2 ग्लास चावल लिए थे तो 4 ग्लास पानी डालना है| पानी में उबाल आने के बाद जो चावल भिगोकर रखे थे उसे डालकर मिलाये |
ढक्कन ढक्कर लगभग 20 मिनट तक धीरे आँच में पकाये|
वेग पुलाव सभी सब्जियो के साथ खाना कितना लाजवाब है| दही का रायता के साथ गरमा गरम परोसिये | यदि आप वेज़ पुलाव चिकन करी के साथ खाना चाहते है, तो इस पर क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें